
नई दिल्ली, 22 सितम्बर, 2023: हम सभी लोग मच्छर से बचने के लिए इलेक्ट्रिक मॉस्कीटो रेपेलेंट डिवाइस (Electric Mosquito Repellent Device) को यूज करते हैं। बता दें कि ये डिवाइस ऐसे रसायन का निकालते हैं, जिससे मच्छर आकर्षित होते है और जैसे ही मच्छर इस डिवाइस के पास आते हैं वो इसमें फंस जाते हैं। हालांकि इसे इस्तेमाल करने से बिजली के बिल पर असर पड़ सकता है।
Electric Mosquito Repellent Device
देखा जाए तो मच्छर बारिश या गर्मियों के मौसम में ज्यादा परेशान करते हैं। इसी से बचने के लिए लोग मच्छर भगाने वाले लिक्विड और मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि लोगों को यह पता नहीं होता है कि इन मशीनों में बिजली की खपत कितनी होती है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
कितने Watt के होते हैं?
इलेक्ट्रिक मॉस्कीटो रेपेलेंट डिवाइस की बिजली की खपत काफी कम होती है। वैसे ये डिवाइस 5W या 7W के होते हैं। जो एक LED नाइट लाइट के बराबर है. उदाहरण के लिए, यदि आप एक दिन में 8 घंटे तक एक 5W मॉस्कीटो रेपेलेंट डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो यह केवल 40W की बिजली की खपत करता है।
एक दिन में 8 घंटे के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल 40W की बिजली खर्च करेगा। एक महीने में 30 दिन x 8 घंटे = 240 घंटे तक चलेगा। इसलिए, कुल बिजली की खपत 240 घंटे x 5W = 1200W या 1.2kWh होगी। यदि आप एक यूनिट के 8 रुपये देते हैं, तो आपकी मासिक लागत 1.2kWh x 8 रुपये/kWh = 9.6 रुपये होगी।
जाहिर है कि आपको यह जानकर हैरानी हुई होगी, क्योंकि आपने कभी यह सोचा नहीं होगा। अब आपको पता चल गया है तो दूसरों को भी समझा सकते हैं कि एक डिवाइस कितनी बिजली खर्च करता है।
0 Comments