
Mahindra XUV 400 Features: महिंद्रा ने कुछ समय पहले अपनी सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसका सीधा मुकाबला Nexon EV से होने वाला है। इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई लोगों को इसकी डिलीवरी भी मिली है। इसमें बहुत से मुख्य फीचर्स ऑफर किए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहले नहीं मिलते थे। आज हम इसके 5 बेहतरीन बातो को विस्तार से जानेंगे।
नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 (Mahindra XUV 400) को XUV 300 पर बनाया गया है। यह महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसमें ट्विन पिक लोगों दिया गया है। पहले वर्ष में इसके 20000 यूनिट्स को बेचने का लक्ष्य बनाया गया है। इसकी कीमत 16,00,000 से शुरू होकर 19 लाख रुपए तक जाती है।
महिंद्र एक्सयूवी 400 में 34 किलोवाट का बैट्री पैक किया जाता है जिसके द्वारा हमें 375 किलोमीटर का रेंज मिलता है। इसके अलावा इसमें 39 किलोवाट आवर का बैट्री पैक भी दिया गया है जिसके द्वारा 456 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
XUV 400 का मोटर फ्रंट एक्सल में लगाया गया है। इसके द्वारा 150 बीएचपी का पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह एसयूवी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है और महज 8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें मल्टी ड्राइव मोड्स मिलते हैं जो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं।
इस XUV 400 में 3.3 Kw और 7.2 Kw का चार्जर मिलता है। वही जवाब बाद बैट्री पैक लेते हैं तो उसमें सिर्फ 7.5 किलो वाट का चार्जर मिलता है। इससे कार को चार्ज करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। वही डीसी फास्ट चार्जर से इसे चार्ज करने में सिर्फ 50 मिनट का समय लगता है।
XUV 400 में 2600 मिलीमीटर का व्हीलबेस मिलता है। इसकी लंबाई 4200 मिली मीटर है यानी कि यह 4 मीटर से बड़ी एसयूवी है। इसके फीचर्स बहुत ही शानदार है इसमें ड्यूल कलर स्कीम मिलता है। वहीं इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है। इसका सेफ्टी फीचर भी बहुत ही जबरदस्त है। यानी कि आप इसे चलाते समय सेफ रह सकते हैं।
0 Comments