
Banana Peel For Dark Circles : आंखों की वजह से इंसान की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर है किसी की चाहत बन जाती है। लेकिन जब इन आंखों पर काले घेरे पड़ जाते है तो यह खूबसूरती को कम कर देते है।
इन काले घेरों को डार्क सर्कल (Dark Circle) कहा जाता है। अगर आप भी ऐसी ही कुछ समस्या के साथ जूझ रहे हैं तो चलिए आपको इसे निपटने का तरीका बताते है।
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इन डार्क सर्कल्स से घर पर कैसे छुटकारा पाया जाएं। क्या आप केला खाते है अगर हां, तो समझिए आपकी दिक्कत दूर हो गई।
दरअसल, केले के छिलकों से डार्क सर्कल दूर करने के लिए इसमें पौटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते है जिनके इस्तेमाल से इन डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है। आइए इसके इस्तेमाल करने के तरीके आपको बताते है।
पहला तरीका
डार्क सर्कल को हटाने के लिए आपको सबसे पहले केले के छिलकों को लेना होगा। फिर इन्हें 15 से 20 मिनट तक फ्रीज में रख। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं।
इसे आपको 15 मिनट तक आंखों के नीचे लगा कर छोड़ देना है। इसके बाद अपने चेहरे को वॉश कर लें। ऐसा करने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
आपको सबसे पहले एलोवेरा जेल की जरूरत होगी। इसके लिए आपको पहले केले के छिलकों को बारीक टुकड़ों में काटना होगा। फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स कर इसके पेस्ट को आंखों के नीचे लगाना है।
फिर इसको धो लें कुछ ही दिनों में आपको नतीजा देखने को मिल जाएगा।
तीसरा तरीका
इसका एक यह भी तरीका है आपको पहले केले के छिलकों का पेस्ट बनाना है फिर इसमें नींबू का थोड़ा सा रस और शहद भी डालें।
तैयार हुए इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और 8-10 मिनट तक छोड़ दें फिर इसे पानी से धो लें। इससे जल्दी ही असर देखने को मिल जाएगा।
0 Comments