
पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी करता है। वहीं, हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ अमीत कुमार मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है। एसएचओ ने बताया कि मृतक अनीता अपने पति के साथ चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाली थी। प्रेमी सोनू उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से सोनू नोएडा के चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसने अनीता को ओयो होटल बुलाया।
0 Comments