ये रही देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारें, एक तो चलती है 850KM तक

Highest Range Electric Car : ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। इनमें कम रेंज के हाई रेंज की कारें मिलेंगी। आज हम यह आपको 5 इलेक्ट्रिक कारों  के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा रेंज देती हैं। आइए जानते हैं।

BMW i4 (Claimed Range- 590 Km)

बीएमडब्ल्यू आई4 एक बार फुल चार्ज करने पर 590 किमी की रेंज ऑफर करती है।  बीएमडब्ल्यू i4 को आप कई चार्जिंग ऑप्शन के साथ चार्ज कर सकते हैं।

इसमें 205 kW DC चार्जर से करीब 30 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। ऑप्शनल चर्जिंग के तौर पर 50 kW DC चार्जर और 11 kW AC चार्जर शामिल हैं।

Kia EV6 (Claimed Range: 528 Km)

किआ EV6 में अच्छी रेंज के अलावा पावरफुल पावरट्रेन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 528 किमी की रेंज दे सकती है। कंपनी ने इसमें 77.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है।

इस इलेक्ट्रिक कार के लिए भी चार्जिंग ऑप्शन दिए गए हैं। इस कार को 350 kWh, 800V चार्जर से 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में  18 मिनट का समय लेती है।

Audi e-tron GT (Claimed Range: 500 Km)

ऑडी ई-ट्रॉन जीटी कार 500 किमी की रेंज दे सकती है। कंपनी ने इसमें 93 kWh बैटरी पैक दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को 22 kW तक के AC चार्जर और 270 kW तक के DC फास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हैं।

AC चार्जर से इस इलेक्ट्रिक कार को 5 फीसदी से 90 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 9 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है। वहीं  DC चार्जर से चार्ज करने में 22 मिनट और 30 सेकंड का समय लगता है।

Jaguar I-Pace (Claimed Range: 470 Km)

जगुआर आई-पेस एक एकलौती इलेक्ट्रिक जगुआर कार है, जिसमें 400 hp की मोटर है, जो 696 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें 90 kWh बैटरी पैक दिया है।

यह एक बार फुल चार्ज करने में 470 किमी की रेंज दे सकती है। 11kW के चार्जर से I-Pace को फुल चार्ज करने में 12.9 घंटे का समय लगता है। वहीं  50kW DC चार्जर से एक घंट चार्ज करने पर 270 किमी तक की रेंज दे सकती है।

Mercedes-Benz EQS 580 (Claimed Range: 857 Km)

Mercedes-Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज करके 857KM की रेंज मिलती है। कंपनी ने इसमें 107.8 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है।

इसमें लगा मोटर 385 kW पावर और 885 एनएम टार्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक कार 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Post a Comment

0 Comments