Weather Forecast: अगले 24 घंटे नहीं होंगे आसान, इन राज्यों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी

देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलने जा रहा है,जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा व पश्चिमी यूपी में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के से साथ ओलावृष्टि का दौर जारी हो सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान काफी नीचे गिर गया।

जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकते हैं, जिसमें गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

इसके साथ ही दक्षिणी भारत में भी एक बार फिर फसलों को चौपट करने वाली आसमानी आफत गिरने वाली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में फिर आसमान से आफत गिर सकती है। 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर में मंगलवार रात को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही 29 मार्च की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। फिर 30 और 31 मार्च को मौसम एक बार फिर बदल सकता है।

नई दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।

यूपी सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 मार्च को भी तापमान में गिरावट के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 30 और 31 मार्च को लखनऊ में धूलभरी आंधी दर्ज की जा सकती है।

इसी के साथ गरज के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाने की संभावना है।

गाजियाबाद में केवल 31 मार्च को ही गरज के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। साथ ही नोएडा में भी 31 मार्च को बारिश का दौर दर्ज किया जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के तमाम इलाकों झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में मामूली बारिश का दौर दर्ज किया जा सकता है।

वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments