निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस रोमांस को देख आप भी खो बैठेंगे अपना आपा

दिनेश लाल यादव निरहुआ जहां अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वही आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक सुपरहिट जोड़ी है। इनका साथ होना मतलब स्क्रीन पर धमाल मचा देना। वैसे तो दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है। लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनके रोमांस की बात कुछ और ही है।

इन दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर आग लगा देती है। इन्हें रोमांस करता देख दर्शक भी बेकाबू हो जाते हैं । आपको बता दे कि हालिया इंटरनेट पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘हमर मन उड़े लागल’ ट्रेंड कर रहा है। इनके इस गाने में दोनों ने जबरदस्त रोमांस दिखाया है। इन्हें देखने वाले तालियों के साथ साथ झूमने लगे हैं। हालांकि उनका ये वीडियो काफी पुराना हैं। इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। यह गाना इन दोनों की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का हैं। इसमें वह लीड रोल में हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था। लोगों को ये जोड़ी उसके बाद से ही काफी पसंद आई। अपनी पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये 25 फिल्मों में एक साथ रोमांस करते हुए नज़र आए। ये दोनों साथ में ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, , ‘निरहुआ द लीडर’ ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही हमें फिल्म ‘घर परिवार’ में नज़र आने वाली हैं।

Post a Comment

0 Comments