यहां सिर्फ 40 मिनट के लिए होती है रात, 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं होता अस्त...

दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां रात के 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है और सिर्फ 40 मिनट के अंतराल पर उगता है। यह नजारा नॉर्वे में देखा जा सकता है।

यहां आधी रात को सूरज छिप जाता है और रात में करीब डेढ़ बजे पंछी चहचहाने लगते हैं। यह सिलसिला एक-दो दिन का नहीं है, साल में करीब ढाई महीने यहां सूरज नहीं छिपता। इसलिए इसे 'आधी रात के सूरज का देश' कहा जाता है। यूं तो नॉर्वे की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसकी गिनती दुनिया के अमीर देशों में होती है। खास बात यह है कि यहां के लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सहज हैं। स्वस्थ खाना पसंद करते हैं।

इन सब चीजों में नॉर्वे की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता है। यह देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं डूबता है।

बेशक यह अनुभव वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। यह घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर स्थित हेमरफेस्ट शहर की है।

दुनिया के एक छोर पर बसे इस अनोखे देश में एक ऐसा शहर है जहां 100 साल से सूरज नहीं दिखा है। इसका कारण यह है कि यह शहर चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है।

हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए वहां के इंजीनियरों ने कांच की मदद से 'नया सूरज' बनाया है.

इस कृत्रिम सूर्य को पहाड़ी पर इस प्रकार स्थापित किया गया है कि यह सूर्य के प्रकाश को शहर तक पहुंचाता है और स्वयं सूर्य के समान दिखाई देता है। इसकी रोशनी सीधे टाउन स्क्वायर पर पड़ती है। यही कारण है कि यह जगह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Post a Comment

0 Comments