Yamaha RX 100 की वापसी के इंतजार में युवा बेसब्र, नए लुक में फीचर्स होंगे दमदार

भारतीय टू व्हीलर बाजार में 90 के दशक में एक बाइक का राज था। जिसका नाम यामाहा आरएक्स100 (Yamaha RX100) था। इस बाइक की लोकप्रियता उस समय बहुत अधिक थी। वहीं कई लोग इसे आज भी पसंद करते हैं। इसे मॉडिफाई कराके कई लोग आज भी इसका उपयोग कर रहे हैं। उस समय के हिसाब से इस बाइक में कंपनी पॉवरफुल 2 स्ट्रोक इंजन ऑफर करती थी। इसमें आपको तेज रफ्तार भी मिल जाता था।

कुछ समय के बाद कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को बंद कर दिया। अब कंपनी इसे नए लुक और स्पेसिफिकेशन्स के साथ फिर से बाजार में पेश करने की तैयारी में है।

नए लुक में आ रही है Yamaha RX100 बाइक

कंपनी की इस बाइक का इंतजार लंबे समय से लोग कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कंपनी अपनी इस बाइक को एकदम नए लुक और स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में पेश करेगी।

इसे लेकर कंपनी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। कंपनी इसके लुक को इम्प्रूव करने के लिए इसमें राउंड हेडलैंप के साथ ही राउंड टेललैंप और राउंड शेप में ही इंडिकेटर दे सकती है।

इसके इंजन में भी बदलाव किया जाएगा। पहले इसमें 2 स्ट्रोक इंजन मिलता था जिसे अब 4 स्ट्रोक इंजन में अपडेट कर दिया जाएगा। इसमें ज्यादा माइलेज भी मिलने वाला है।

नए Yamaha RX100 बाइक में होंगे कई बेहतरीन फीचर्स

कंपनी अपनी इस बाइक के फीचर्स को भी अपडेट करेगा। जिससे कि ये आज के समय मे बाजार में मौजूद बाइक्स को टककर दे सके। इसमें कंपनी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर और डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स दे सकती है।

वहीं कंपनी इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही यूएसवी चार्जिंग पोर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स भी ऑफर कर सकती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसे 2023 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 80 हजार रुपये के एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतार सकती है।

Post a Comment

0 Comments