
7th Pay Commission : नया साल के पहले ही सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बडा तोहफा दे दिया। जी हां सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा लाभ दिया है। बता दें कि मेघालय सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले को जानने के बाद कर्मचारियों चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। वैसे जानकारी दी गई है की महंगाई भत्ते (डीए) में यह बढ़ोतरी जुलाई 2022 से लागू होगी।
सरकार के द्वारा डीए (DA) को 4 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद जुलाई 2022 से मेघालय के कर्मचारियों का DA 28 प्रतिशत से बढ़ कर 32 फीसदी हो जाएगा। वहीं इससे पहले केंद्र सरकार 29 सितंबर को 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को 38 फीसदी के हिसाब डीए (DA) मिलने लगा है।
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में हुआ इजाफा
आपको जानकारी के लिए बात दूं कि केंद्र सरकार (Central Government) ने इससे पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया था। वहीं AICPI आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार जनवरी 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी कर सकती है। वैसे फिलहाल तो केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा जाता है। केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार (State Government) ने भी महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। इनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, यूपी, कर्नाटक, पंजाब और असम राज्य का नाम शामिल है।
वहीं अब मेघालय सरकार द्वारा फैसला किया गया है। वैसे देखा जाए तो सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों बड़ा फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, बढ़े हुए भत्ते की रकम नए साल में कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी। एक तरह कहें तो सरकार ने कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है।
0 Comments