प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का लिंग काट दिया. इसके बाद भी मन नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला श्वेता और उसके प्रेमी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी गुरुवार को मिली। श्वेता और चंद्रू की शादी घरवालों ने की थी. दोनों में 18 साल का अंतर था। शादी के बाद चंद्रू श्वेता को हिंदुपुर में छोड़कर बेंगलुरु आ गया।

श्वेता शादी से पहले सुरेश से प्यार करती थी। शादी के बाद भी अफेयर चलता रहा। युवक लोकेश भी श्वेता से प्यार करता था। उसने सुरेश के साथ अपने अफेयर को छुपाते हुए आरोप लगाया कि लोकेश उसे परेशान कर रहा था। चंद्रू ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। श्वेता ने लोकेश को उसके परिवार और पुलिस की मौजूदगी में पीटा था। इसके बाद चंद्रू श्वेता को येलहंका कर्नाटक ले आए। इस बीच उसका बॉयफ्रेंड सुरेश उसे मैसेज करता रहा। श्वेता के लिए सुरेश के साथ अफेयर जारी रखना मुश्किल हो गया इसलिए उसने सुरेश को अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा।

21 अक्टूबर को जब चंद्रू घर लौटा, तो श्वेता उसे छत पर ले गई, जहां सुरेश पहले से ही इंतजार कर रहा था। इस दौरान श्वेता ने प्रेमी को चाकू दे दिया। इसी चाकू से सुरेश और श्वेता ने चंद्रू का लिंग काट दिया। इसके बाद भी मन नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। चंद्रू की हत्या के बाद श्वेता ने ऐसा नाटक किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। उसने लोगों से कहा कि चंद्रू काम से घर नहीं लौटा। चंद्रू के नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने लगे। परिवार के सदस्यों ने उसे छत पर खून से लथपथ पाया।

श्वेता बार-बार बयान बदल रही थी। इससे पुलिस की शंका और बढ़ गई। पूछताछ करने पर उसने कहा कि लोकेश उसे एक साल से फोन कर परेशान कर रहा था। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि लोकेश ने उसे कोई फोन नहीं किया था। श्वेता के मोबाइल डेटा से पता चला कि उसने हत्या के दिन सुरेश को 20 बार फोन किया था। उसने सुरेश को उसके घर की लोकेशन भी भेज दी।

Post a Comment

0 Comments