यह फूल अलमारी में रखते ही खुल जाए मुक़द्दर के दरवाज़े, झमाझम होगी पैसे की बरसात

हिंदू धर्म में कई पेड़–पौधे हैं जिनकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों और पौधों में देवताओं का वास होता है। शास्त्रों में यह भीकहा गया है कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो दैवीय शक्तियों से भरपूर होते हैं।

इनमें तुलसी, बरगद, पीपल, आम और पलाश प्रमुख हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार पलाश के पेड़ को त्रिदेवों का वास माना जाता है। पलाश के फूलों को हम सभी टेसू फूल के नाम से जानते हैं। यह फूल आपकोहोली के आसपास पलाश के पेड़ों में मिल जाएगा।

ये फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही चमत्कारी होते हैं।

तो आइए जानते हैंपलाश के पेड़ के कुछ ऐसे उपाय, जो आपको आर्थिक संकट से उबारने में मदद करेंगे :

पलाश के फूल के कुछ उपाय :

मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे पलाश का एक फूल और नारियल सफेदकपड़े में बांधकर घर पर रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने वालों को कभी भी पैसों के लिए मोहताज  नहीं होना पड़ेगा।

आकस्मिक धन कमाने के रास्ते खुलते हैं। अगर आपको पलाश के ताजेफूल नहीं मिलते हैं तो आप पलाश के सूखे फूलों से भी यह उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ की पूजा करने से देवी लक्ष्मी के साथ देवताओं की कृपा भी मिलती है।

व्यक्ति को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है पलाश का पेड़ ग्रह शांति के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पलाश के पेड़ की लकड़ी से हवन की पूजा करने सेसभी कार्य सिद्ध होते हैं और ग्रहों के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं।

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो ऐसे व्यक्ति को रविवार के दिन पलाश के पेड़ की जड़ लेकर उसमें सूती धागा लपेटकरदाहिने हाथ पर बांध देना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जल्द ही ठीक हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments