
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा पहुंचकर कहा कि बिहार मे सत्ता बदलाव का असर 2024 के संसदीय चुनाव मे पूरी तरह से नजर आ सकता है।
प्रो.रामगोपाल यादव आज इटावा मे सिविल लाइन स्थिति समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के बाद पत्रकारो से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में सत्ता बदलाव की बयार का असर 2024 के संसदीय चुनाव में भी पड़ सकता है । एक सवाल के जबाव मे उन्होने कहा कि भाजपा के सहयोग से संचालित कइयों राज्यों में भी बिहार जैसा बदलाव हो सकता है।उन्होने कहा कि बिहार के बदलाव अच्छाई के लिए हो सकता है । उसका असर आने वाले दिनों में और अधिक राज्या मे दिखाई दे सकता है।
उन्होने कहा कि जिन हालातो मे बिहार राज्य मे सत्ता का बदलाव हुआ है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनो मे भाजपा के सहयोग से संचाचित दूसरे अन्य राज्यो मे यह बदलाव संभव है ।
उन्होने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि भाजपा का नेशनल हाईकमान उनकी पार्टी को तोडने की कोशिश कर रहा था और जिस तरह से महाराष्ट्र मे शिवसेना तोड कर उनके ही दल के सख्श को मुख्यमंत्री बना दिया ठीक वैसी ही साजिश बिहार मे भी की जा रही थी । आर.सी.पी. सिंह के जरिये जेडीयू को तोड़ कर उन्हे मुख्यमंत्री बना दिया जाये इस साजिश का पता चलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होने का निर्णय लिया है । उन्होने कहा कि कोई साथ रहे और दगा करे तो दगाबाज को झटका देना तो ठीक है ।
उन्होने कहा कि 2024 संसदीय चुनाव मे बिहार राज्य मे इसका असर तो पड ही सकता है दूसरे राज्य तक यह बात अगर पहुंच जाये तो इसे र्को बडी बात ना माना जाये ।
भाजपा के सहयोग से दूसरे राज्यो मे चलने वाली सरकारो पर असर पडने के सवाल पर उन्होने कहा कि अभी इस बारे मे कुछ भी नही कहा जा सकता है लेकिन लोग इतने परेशान है कि अगर बिहार को असर वहॉ भी पहुंच जाये तो कोई बडी बात ना मानी जाये ।
एक सवाल के जबाव मे उन्होने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र है जिन्होंने कभी तिरंगा फहराया नही आज वे तिरंगा यात्रा निकाल रहे है । जब भी इनको सद्बुधि आए ठीक ही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा है कि हर बूथ पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका अदा करने में जुटी हुई है।
यादव ने कहा कि तिरंगा फहराने के सवाल पर यादव बोले भाजपा के लोगो का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा ना फहराया हो अगर वे तिरंगा फहरा रहे है । पहली बार यह हो रहा है। तिरंगा हमारी अस्मिता सम्मान और गौरव का प्रतीक है। भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 चलेगा जब कि समाजवादी पार्टी का 9 अगस्त से शुरू हो चुका है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के सभी संगठनो को भंग कर दिया था । जिसके बाद समाजवादी पार्टी यूपी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। साथ ही सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पद पर समायोजित किया जायेगा। जिसके के लिए सपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सदस्यता अभियान चला रहे है।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव सपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। प्रोफेसर यादव सपा के सदस्यता अभियान के लिए तीन बार जिला कार्यालय पर आ चुके है।
यादव ने बताया कि हर बूथ पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा के तिरंगा फहराने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोगो का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा ना फहराया हो अगर वे तिरंगा फहरा रहे है। पहली बार यह हो रहा है। तिरंगा हमारी अस्मिता सम्मान और गौरव का प्रतीक है।भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 चलेगा जब कि समाजवादी पार्टी का 9 अगस्त से शुरू हो चुका है।
0 Comments