मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता अभियान

- महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

देवरिया, 02 मई (हि.स.)। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा. श्री पति मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे महिला जागरूकता और एन्टीरोमियो अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों व महिला सुक्षा विशेष टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला शक्ति के बचाव के लिए शासन की मंशा के अनुरूप थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्दिरों और नगर पंचायत कार्यालयों में व अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर एवं बीट में भ्रमण कर उनको कानून अधिकारों व महिला सुरक्षा सम्बन्धित विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है ।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नम्बरों वूमन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि की जानकारी दे कर जागरूक किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Post a Comment

0 Comments