
रांची, 15 मई (हि.स.)। एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर फरार चल रहे ट्यूशन टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरगोड़ा थाना पुलिस ने तीन साल बाद आरोपित ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है।
आरोपित ट्यूशन टीचर का नाम संजीव कुमार यादव है, जो एक नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मामले को लेकर पीड़िता ने वर्ष 2019 में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी। इसके बाद से टीचर फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित टीचर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास
0 Comments