हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत


हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत


मुरादाबाद, 02 अप्रैल (हि.स.)। मझोला थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला ने शनिवार रात्रि में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। इस मामले में पुलिस हर्ष फायरिंग करने के आरोपित को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घायल महिला की मौत के बाद मुकदमा हत्या में तरमीम किया गया है।

थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी रूमालो (55 वर्ष) पत्नी रामगोपाल के पड़ोसी सोमपाल के बेटे रोबिन का गुरुवार को लगन था। गुरुवार रात आयोजित लगन समारोह में रूमालो भी थी। उन्होंने बताया गया कि रात में रिश्तेदार, पड़ोसी और महिलाएं डीजे पर डांस देख रहीं थीं। रूमालो भी वहां खड़ी थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले का ही सुनील कुमार तमंचे से फायरिंग कर दिया। तमंचे से निकली गोली रूमालो के पेट में लग गई। आनन-फानन उन्हें दिल्ली रोड मझोला स्थित साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात्रि में महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में शुक्रवार को आरोपित सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया था। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आरोपित के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित

Post a Comment

0 Comments