जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए मनोज सिन्हा ने महादेव से मांगा आशीर्वाद

जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए मनोज सिन्हा ने महादेव से मांगा आशीर्वाद


जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए मनोज सिन्हा ने महादेव से मांगा आशीर्वाद


गाजीपुर, 1 मार्च (हि.स.)। महाशवरात्रि पर्व पर जनपद की सिद्धपीठ हथियाराम मठ में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने दर्शन पूजन किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि की महानिशा में चारों प्रहर असंख्य पार्थिव शिवलिंग का पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ स्थित बृद्धम्बिका देवी दर्शन पूजन के बाद मनोज सिन्हा मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीठाधीश्वर भवानीनंदन यति व भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद की कामना किया।

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वांचल प्रवास के दौरान मनोज सिन्हा अपने गृह जनपद में विभिन्न देवस्थलों पर दर्शन पूजन कर रहे हैं। सिन्हा ने कहाकि वह अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल देवता व अन्य प्रमुख तीर्थ स्थानों पर अनुष्ठान पूजन कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीराम/दीपक

Post a Comment

0 Comments