

मुरादाबाद 17 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद वासी होली की खुमारी में डूबे हुए हैं। गुरुवार को सुबह से ही होलिका पूजन प्रारंभ हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। शुभ मुहूर्त रात्रि 9 बजे से होलिका दहन शुरू हो गया। मंगलकामना के साथ लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
मुरादाबाद नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की ओर से जिले के प्रमुख चौराहों, मुख्य स्थानों मंदिरों आदि को भव्य रूप से सजाया गया था। ऊपर झालर लटकाने के साथ होलिका स्थल बालू से बनाया गया था। उसके ऊपर लकड़ियां और उपले रखे गए थे। साफ-सफाई के साथ बनाई गई रंगोली आकर्षित कर रही थीं। महिलाएं और युवतियां होली के गीत गाते हुए होली की पूजा करने के लिए चौक पर पहुंची। पूजा के लिए जलए रोलीए फूल मालाए चावलए गुड़ और जौ की बालियां रखी हुईं थीं। म्यूजिक सिस्टम पर होली के गीत बज रहे थे। शाम ढलते ही सभी होलिका स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। वहां पर पूजा-अर्चना कर सुख.शांति की कामना की। जयकारों के साथ होलिका दहन किया गया।
इसके अलावा बाजारों में भी रौनक चरम पर रही। गुलालए रंगए पिचकारी के अलावा मिष्ठान की भी खूब खरीदारी की गई। बाजार गंज चौमुखा पुल मंडी चौक, बर्तन बाजार, बुध बाजार, डिप्टी गंज, गुरहट्टी, ताड़ीखाना चौराहा, बुद्धि विहार, लाइनपार मानसरोवर कॉलोनी कटघर डबल फाटक, पीतल नगरी, चंदननगर, सिविल लाइन, नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना, हरथला, प्रभात मार्केट, बलदेवपुरी, गोविंद नगर आदि बाजारों में गुरुवार सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। दुकानदारों ने गुझिया, पपड़ी, समोसा हाथों हाथ बनाकर दिए। नमकीनए पापड़ए चिप्स के लिए भी दुकानों पर भीड़ रही।
ढोल नगाड़े की थाप पर गूंजे होली के गीत युवाओं और बच्चों में होली खेलने का जबरदस्त उत्साह देखा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल
0 Comments