अनूठी प्रेम कहानी: सहेली के प्यार में पागल लड़की के कारनामे से पति और पिता हैरान

झारखंड के धनबाद में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. शादी के दूसरे दिन लड़की झारखंड के देवघर से पति का घर छोड़कर धनबाद आ गई. वह अपने दोस्त के प्यार में पागल है। वह इसी घर में रह रही है। लोग इसे पागलपन और अनैतिक प्रेम बता रहे हैं। ऐसा नहीं करने के लिए अभिभावकों का दबाव रहता है। परिवार की इज्जत की मांग की जा रही है। अब यह मामला धनबाद महिला थाने के सामने है. महिला थाने की पुलिस पति के घर चली गई युवती की काउंसलिंग कर रही है। वह उसे पति के पास जाने के लिए समझा रही है लेकिन इन सबका दोनों दोस्तों पर कोई असर नहीं हुआ, दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हैं।

समलैंगिक प्रेम की प्रागढता ऐसी की अपने प्यार को पाने के लिए एक विवाहिता अपने पति ससुरालवालों को छोड़कर अपने प्रेमी (दूसरी युवती) के पास पहुंच गई। दोनों पिछले एक महीने से साथ भी रह रही है। दोनों की इस हरकत के बाद उसके घरवालों के बीच विवाद बढ़ गया। परिवार के बीच विवाद बढऩे के बाद दोनों प्रेमी- प्रेमिका युवती महिला थाना पहुंच गई।

पुराना बाजार के रहनेवाले युवती(प्रेमिका) जिसकी शादी साल 11 दिसंबर 2021 को देवघर में हुई थी। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही वह पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद वह गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाली अपने प्रेमी युवती के पास रहने की जिद्द पर अड़ गई। परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां पूर्व में एक सहेली की तरह आपस मे मिला करती थी। जिसका घरवालों ने कई बार विरोध किया लेकिन घरवालों के विरोध का उसपर कोई असर नही पड़ता था।

प्रेमिका ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि गोल्ड ग्राउंड के पास रहने वाले उसका प्रेमी (युवती) के साथ वह रहना चाहती है। दोनों में बचपन से प्यार है। वह अपने पति के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी दूसरी युवती के साथ रहना चाहती है। मामला महिला थाना में पहुंचने के बाद इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो घरवाले भी महिला थाना पहुंच गए। महिला थाना की पुलिस मामले को सलटाने के लिए उसके घरवालों को दूसरे दिन का वक्त दिया है। अभी दोनों लड़की साथ-साथ हैं।

Post a Comment

0 Comments