प्रियंका गांधी का बड़ा सवाल- अब क्यों आ रहे हैं अखिलेश जी?

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली थी। इसमें मौसम के अचानक परिवर्तन के बावजूद हल्की बूंदाबांदी के बीच भी लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए डटे रहे। 

अपने निर्धारित समय से लगभग 3:30 घंटे देर से पहुंची प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालात पर तंज कसते हुए सपा और बसपा को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने लोगों से पूछा और कहा कि समाजवादी में इन दिनों एक नया नारा गढ़ा है… आ रहे हैं अखिलेश जी! इस पर प्रियंका तो गांधी ने प्रदेश के 4 साल की जर्जर कानून व्यवस्था के साथ-साथ गरीब मजदूर कमजोर किसान पर हुए जुल्म के दौरान अखिलेश यादव कहां थे… को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया तो रैली में मौजूद पब्लिक बोली जा रहे हैं अखिलेश। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से जात धर्म की राजनीति से हटकर कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील की। साथ ही कहा मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, इसमें आपको मेरा साथ देना है।

Post a Comment

0 Comments