यहां सरेआम लगती है दुल्हनों की बोली

यूरोप के बुलगारिया में स्टारा जागोर नामक जगह है जहां पर दुल्हनों का बाजार लगता है। साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं। वो बाकायदा सज धज कर एक दुल्हन की तरह दिख रही होती हैं। कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं।

बुलगारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं।

एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं। इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments