जेठ पर रेप के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

कानपुर।  नौबस्ता में विवाहिता ने अपने जेठ पर रेप का प्रयास करने और विरोध पर कपड़े फाडऩे का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। नौबस्ता शंकराचार्य नगर क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। आरोप है कि जेठ शुरू से ही उस पर गलत नजर रखता था। कई बार वह अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ भी करता था, लेकिन लोकलाज के डर से वह चुप रहती थी।

आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे पति ड्यूटी गए थे। वह अपने कमरे में अकेले थी। तभी जेठ पहुंच गया और बदनीयती से उसे पकड़ लिया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए और रेप का प्रयास किया। शोर मचा वह कमरे से बाहर भागी और पति को फोन पर जानकारी दी। आरोप है कि पति ने जब विरोध किया तो उसने धमकी देते हुए कमरे से सारा सामान बाहर फेंक दिया। पीडि़ता ने नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Post a Comment

0 Comments