प्रेमिका ने कहा- मेरे पिता ने मारा है प्रेमी को, खुद आत्मदाह करने की दी धमकी!

अमरोहा। एक किशोर का शव को आम के पेड़ पर फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। गांव की एक किशोरी ने अपने पिता पर ही किशोर की हत्या करने का आरोप लगाया। किशोरी ने भी खुद आत्मदाह करने की धमकी दी।  घटना के बाद प्रेमिका के परिजन घर से फरार हो गए। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता और भाई के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। 

घटना अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र के कोकापुर गांव की है। पुलिस के अनुसार  किसान रामनाथ सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी बीरवती के अलावा छह बच्चे हैं। बेटा नौबत (17) हरियाणा के गुड़गांव में मोबाइल टावर पर नौकरी करता था।

उसका प्रेम प्रसंग गांव की किशोरी के साथ चल रहा था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए नौबत दो दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के आरोप के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे प्रेमिका के पिता और भाई घर आए और काम का बहाना बनाकर नौबत को अपने साथ ले गए।

दो घंटे तक नौबत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी गांव के पास राशन डीलर नौसिंह के बाग में आम के पेड़ पर कपड़े के फंदे के सहारे नौबत का शव लटकता मिला।  

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए।

Post a Comment

0 Comments