
संभल। संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मांडलाई गांव में शुक्रवार सुबह घर में सो रही एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी. जिससे महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला के ससुर को उसकी बहू के नाम पर मकान मिला है। इससे महिला का पति नाराज हो गया। वहीं, महिला की हत्या के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर हत्या का आरोप लगाया है. महिला का पति फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0 Comments