भाजपा में जातिवाद व संप्रदायवाद नहीं, यहां आगे बढ़ाया जाता है कार्यकर्ता को ही : एमएलसी गोपाल अंजान

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान को सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मनोनीत होने पर बीजेपी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और गोपाल अंजान का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मुरादाबाद में भाजपा के दलपतपुर मंडल से सक्रिय सियासी पथ पर बढ़े गोपाल का निरंतर नए पथ के साथ कद बढ़ता गया रविवार को प्रदेश सरकार ने मंत्री मंडल के विस्तार के साथ चार एमएलसी मनोनीत करने के प्रस्ताव को भी राजभवन भेजा था चार एमएलसी के प्रस्ताव में एक नाम गोपाल अंजान का भी था जो मुरादाबाद में लाजपतनगर के निवासी हैं आज उनको विधानसभा परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उमंग है और कार्यकर्ता द्वारा गोपाल अंजान का स्वागत भी ढोल नगाड़े बजाकर किया गया और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह, सहित आदि बीजेपी के पदाधिकारियों द्वारा गोपाल अंजान का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, तो वही जानकारी देते हुए गोपाल अंजान द्वारा बताया गया कि कार्यकर्ताओं के स्नेह और आशीर्वाद से आज जो दायित्व मुझे दिया गया है वह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इस तरह में एक कुशल तरीके से कार्य करना है। आज हमारा कद बढ़ा है, कल भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का पद भी बढ़ेगा यह जातिवाद संप्रदायवाद नहीं है।

यहां पर भारतीय जनता पार्टी का जो कार्यकर्ता होता है वही आगे बढ़ाया जाता है। आज सिद्ध हो चुका है यहां वंशवाद नहीं है यह जातिवाद नहीं है यह पैसे का बोल वाला नहीं है।भारतीय जनता पार्टी ने आज स्पष्ट कर दिया है और हम सब लोग 2022 के चुनाव में साढे तीन सौ पार करके मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में दोबारा सरकार को बनाएंगे और भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे।

Post a Comment

0 Comments