सपत्नीक भगवा रंग मे रंग गये पूर्वांचल के चर्चित सपा विधायक सुबास पासी

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद आज सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। 

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हुए। 

गाजीपुर की सैदपुर सीट से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। सुभाष पासी का पूर्वांचल में अच्छा प्रभाव है और वे समाजवादी पार्टी के धनाढ्य विधायकों में गिने जाते हैं। उनका मुंबई में भी रियल एस्टेट कारोबार बताया जा रहा है। 

सुबास मुख्य रूप से सुनील दत्त के परिवार से जुडे है संजू बाबा का इलाज हो या बहन रिया दत्त के ग्लोबल एनजीओ अक्षर फाउंडेशन का समूचा दारोमदार यही निभाते है. सुबास ने मुम्बई मे मरने वाले 200 से अधिक गरीबों का शव पूर्वांचल मे उनके घर निजी खर्च से तक भेजते रहते है। 

सुभाष पासी ही नहीं समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दलों के बड़े नेता भी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि सुबास की भाजपा मे ताजपोशी के पीछे उन्ही का करीबी दिनेश लाल निरहूआ की महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जा रही है। 

2005 के दशक मे सुबास पासी ने ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बिरहा गायक विजय लाल यादव उनके भतीजे दिनेश लाल निरहूआ खेसारी लाल पूनम पाण्डेय जैसे दर्जनो भोजपुरी कलाकारों को मुम्बई फिल्म सिटी मे मुकाम देने का काम किया था। 

Post a Comment

0 Comments