अर्जुन अवार्डी ओलंपियन रेसलर दीपक पुनिया 1 दिसंबर को आयेंगे बिहार

पटना। 1 दिसंबर  को देश के प्रसिद्ध शिक्षक आरके श्रीवास्तव की भतीजी की शादी में बिहार आयेंगे।  

देश के सबसे चर्चित शिक्षको में से एक बिहार के आरके श्रीवास्तव जो 1 रू गुरू दक्षिणा लेकर सैकड़ों आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को इंजीनियर बना चुके है, उन्होने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि ओलंपियन रेसलर  दीपक पुनिया सहित उनके दोस्त 1 DECEMBER को बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर आ रहे है। बिहार की धरती उनके स्वागत में खड़ी रहेगा। आरके श्रीवास्तव ने कहा कि काफी शोहरत मिलने के बाद भी दीपक पुनिया का व्यक्तित्व नही बदला, वे आज भी अपने जमीन से जुड़े है, ऐसे लोग को हम सिर्फ सफल इंसान नही कह सकते ब्लकि उनके लिये महान इंसान कहना बेहतर होगा। 

आगे आरके श्रीवास्तव ने बताया की जितने दिल के अच्छे इंसान दीपक पुनिया है वैसे ही उनके दोस्त ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया काफी अच्छे इंसान है, आरके श्रीवास्तव कहते है की सभी काफी मिलनसार और दिल के काफी अच्छे इंसान है, बाकी खिलाडियों को भी दीपक पुनिया और रवि दहिया से सीख लेना चहिया की सफल इंसान बनना आसान है लेकिन महान इंसान कुछ खास लोग ही बन पाते है ,उसका कारण उनका बेहतर व्यक्तित्व है। आने वाला दिन में  यदि  रवि दहिया और दीपक पुनिया का नाम महान लोगो में लिया जायेगा तो उसमें उनके प्रतिभा का योगदान के साथ साथ  उनके दोस्तो और परिवार का योगदान को भी दुनिया याद करेगा। भविष्य में  बॉलीवुड जब भी रवि दहिया और दीपक पुनिया की जीवनी पर बायोपिक बनायेगा तो वे सभी मुख्यकेंद्र होंगे पर पर्दे के पीछे से जो कदम से कदम मिलाकर परिवार और दोस्तो ने साथ दिया उसकी कहानी को पर्दे पर देख लोग कहेंगे आप दोनो के संघर्ष को सलाम है। 

Post a Comment

0 Comments