हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है समाजवादी पार्टी : सपा विधायक पिंकी यादव

संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है।

उक्त विचार असमोली से सपा विधायक पिंकी यादव ने व्यक्त किये। वह गुरूवार को सपा सैनिक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं। बोलीं रिटायर सैनिकों की भूमिका को बढ़ाना जरूरी है।समाजवादी पार्टी का सैनिक प्रकोष्ठ इसी एजेण्डे को आगे बढ़ा रहा है। 

पिंकी यादव विधायक ने आगे कहा कि  अखिलेश यादव के विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधासभा चुनाव 2022 में हर बूथ पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का एक एक सदस्य पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने मे जुटा है। समीक्षा बैठक में सपा जिला अध्यक्ष अगसर अली अंसारी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव, असरार अहमद ने भी विचार रखे।

बैठक में सपा जिला अध्यक्ष अगसर अली अंसारी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव, असरार अहमद,  फौजी इलयास सैफी जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सपा सम्भल हाफिज अंजार डा, इदरीस मदन चौहान शमशाद भूरे प्रधान उस्मान अली विशाल कुमार संजीव यादव फैजान ताहिर उल्ला खान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments