तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उलटा लिए दिखी बीजेपी की कार्यकर्ता

वसीम अब्बासी

मुरादाबाद। तिरंगा पद यात्रा के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में उल्टा तिरँगा लिए हुए ही घूमती नज़र आई। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होते देखा तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को टोकने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही कराया।हालांकि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने इस लापरवाही पर खेद व्यक्त करते हुए अफ़सोस जाहिर किया है।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा तिरँगा पद यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी की कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक देखने को मिली।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बीजेपी की कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने में इतनी मशगूल नज़र आई कि उल्टा तिरंगा हाथों में लिए ही घूमती रहीं। जब लोगों ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लिए देखा तब कहीं जाकर महिला कार्यकर्ताओं ने झंडे को सही तरह से पकड़ा।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पर खेद व्यक्त करते हुए ऐसा करने वाली कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है। हालांकि उन्हें इसे जाने अनजाने में होना बताया और कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का ऐसा कोई इरादा नही था बल्कि महिला मोर्चा की तमाम महिलाए सुबह से ही सामाजिक कार्यो में जुटी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments