दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान भिड़े दो समुदाय, पथराव से बिगड़े हालात

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। दुर्गा पांडाल में आरती के दौरान दूसरे समुदाय से विवाद हो गया। पथराव और मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ।  सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने दोनों को खदेड़ दिया और नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ई रिक्शा खड़े करने को लेकर झगड़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पांडाल पर हमला किया गया है। 

फिरोजाबाद जिले के थानां शिकोहाबाद क्षेत्र के दिखतौली गांव में आज दो समुदाय आमने सामने आ गए। दलित समाज के लोगों ने नव रात्रि के मौके पर दुर्गा पंडाल सजाया था। तभी नाली से ई रिक्शा निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के समय दुर्गा पांडाल में आरती चल रही थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित समुदाय के घरों में पथराव कर दिया। 

जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया और दोनों पक्ष के ग्यारह लोगों  को हिरासत में ले लिया। ग्यारह नामजद ओर बीस अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 

सीओ राजवीर सिंह के अनुसार झगड़ा रास्ता से ई रिक्शा निकालने और नाली विवाद है। पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments