मॉडल के वकील का दावा- आर्यन को नहीं जानती मुनमुन

मुंबई। आर्यन खान के साथ क्रूज से गिरफ्तार हुई मॉडल मुनमुन धमेचा ने दावा किया है कि वह आर्यन खान और दूसरे आरोपी अरबाज मर्चेंट को नहीं जानती है। मुनमुन के वकील ने बताया कि उन्हें उनकी दोस्त सौम्या और बलदेव ने क्रूज पर हो रही एक पार्टी में बुलाया था. उन्होंने दावा किया कि एनसीबी ने मुनमुन को पकड़ लिया लेकिन उसके दोनों दोस्तों को जाने दिया।

मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने एक अख़बार से बातचीत में कहा कि चूंकि मुनमुन यहां (मुंबई) की रहने वाली नहीं हैं, इसलिए उनके आर्यन और अरबाज से संबंध का सवाल ही नहीं उठता। 

उन्होंने कहा कि जब एनसीबी ने क्रूज पर छापा मारा तो मुनमुन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। हालांकि एनसीबी ने रिमांड कॉपी में मुनमुन से 5 ग्राम कोकीन मिलने का दावा किया है.

Post a Comment

0 Comments