श्रीराम के बाल रूप से लेकर अहिल्या उद्धार की कथा सुन धन्य हुए भक्त

मुरादाबाद। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में वृंदावन धाम श्री गोपाल गौशाला मोहम्मदपुर बस्तौर ऊंचाकानी रोड निकट आरटीओ आफिस में नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीराम के बाल रूप प्रसंग, भगवान के नामकरण विश्वामित्र आगमन ताड़का वध अहिल्या उद्धार जनकपुर निवास की कथा सुनाई। कथा के दौरान मनमोहक भजनों की प्रस्तुति हुई।

कथावाचक मानस मर्मज्ञ संत प्रवर शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि हम सभी को परिवार व समाज के लिए सही मार्ग पर चलना जरूरी है। इसके बिना हम न तो अपना उद्धार कर सकते है न ही समाज का।

शिवकुमार शास्त्री ने कहा किऋषि विश्वामित्र श्रीराम को भगवान का अवतार बताकर राजा दशरथ से मांग कर उन्हें अपने आश्रम ले गए। यहां श्रीराम ने उनके यज्ञ को संपन्न कराया और मारीच व ताड़का का वध किया। इसी बीच राजा जनक के निमंत्रण पर ऋषि विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण को लेकर जनकपुर के लिए चल दिए। रास्ते में एक पत्थर श्रीराम के चरणों से टकरा गया। देखते ही देखते पत्थर से एक सुंदर स्त्री प्रकट हुई। विश्वामित्र यह कथा राम को बताने लगते हैं। कहते हैं कि यह गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या हैं, जो अपने पति के श्राप के कारण पत्थर बन गई थीं।
पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने कराया। मुख्य यजमान सुधा त्यागी, प्रशांत त्यागी, अमित त्यागी और दैनिक यजमान ममता रानी रही। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे की व्यवस्था संजय सत्संगी, बीएन मिश्रा व एडवोकेट एसके महेश परिवारजनों की ओर से की गई।
इस मौके पर संजय सत्संगी, बीएन मिश्रा, एसके महेश, संत गोपाल बद्रीनाथ धाम, अमृत लाल तोदी,प्रमोद अग्रवाल, श्यामलाल खण्डेलवाल दिल्ली, रमाकांत अग्रवाल, मुकेश त्रिवेदी, सुबोध भारद्वाज, समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, कार्यकारी सचिव श्याम सुंदर गौड़, रामरतन शर्मा, संजय अग्रवाल, सुशील शर्मा,ओमेंद्र सिंह, सुधाकर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राधिका शर्मा, अनीता शर्मा, सुधा अग्रवाल, पूनम दूबे, सुनील गर्ग, रवि कपूर, राम किशोर गंगवार, शशि अरोड़ा, मीरा गुप्ता, तारा खण्डेलवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रशांत त्यागी, अनुज मित्तल, संजय माहेश्वरी, राकेश वर्मा, अशोक अरोड़ा, प्रदीप शर्मा, निमित जायसवाल, अनीता शर्मा, मीरा शर्मा, विशाखा मित्तल, उमा शर्मा, सीमा गुप्ता, जया वर्मा, अनामिका भारद्वाज, मनुस्मृति शर्मा, सचिन अग्रवाल, नरेश वत्सल, राधेश्याम शर्मा, महेश चंद शर्मा, अंजू गौड़, भारती भटनागर, सुमन विश्नोई, जय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments