उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

लखनऊ। शिवसेना उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख अनिल ठाकुर एवं उपराज्य प्रमुख गौरव वर्मा के नेतृत्व में दारुलशफ़ा कॉमन हाल ए ब्लॉक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने 2017 चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि उत्तर प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त होगी परन्तु ऐसा नहीं हुआ सड़के गड्ढायुक्त हो गयी और सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। 

उपराज्य प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा 2022 के विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। वर्तमान योगी सरकार जिस प्रकार 2022 विधानसभा चुनाव में धु्रवीकरण की राजनीति करने जा रही है। यह सरासर गलत है, जनता की भावनाओं साथ खेल रही है। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई और पलायन जारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यालय सचिव विश्वजीत, प्रमुख महासचिव अंकुर श्रीवास्तव, महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments