छत से गिरकर घायल हुए आपूर्ति लिपिक की उपचार के दौरान मौत

संभल।  तहसील गुन्नौर के आपूर्ति कार्यालय में लिपिक के पद पर मोहित यादव तैनात थे। बताया जाता है कि बीती 22 सितम्बर को छत से गिरने के कारण ब्रेन हेम्ब्रेज़ के शिकार हो गये थे। उनको एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में ईलाज चल रहा था। 

इलाज के दौरान मोहित का निधन हो गया। आपूर्ति कार्यालय में आयोजित शोक सभा में आपूर्ति लिपिक मोहित यादव की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोक सभा में उनके साथी कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शांति एंव उनके परिजनो को सांत्वना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 

इस दौरान दिवंगत के परिवार को दुःख की इस घड़ी मे सहनशीलता व शक्ति प्रदान करने की भी कामना की गई। शोक सभा में आपूर्ति अधिकारी व विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments