पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब, लोहिया अस्पताल में भर्ती

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत खराब हो गई है। उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक कल्याण सिंह की तबीयत अभी स्थिर है। उनकी क्रिएटिनिन बढ़ी हुई है। भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे। कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. कल्याण सिंह सितम्बर 1997 से नवंबर 1999 तक पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

कल्याण सिंह ने चार सितंबर 2014 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments