दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली के हौज खास इलाके में रात के समय नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों के साथ सड़क पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में कुछ लड़कों का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए लड़कियां उन्हें झाड़ लगाती नजर आ रही हैं.

आरोप है कि लड़कों के एक समूह में इन लड़कियों से 'एक रात का रेट' पूछा गया, जिससे आक्रोशित लड़कियों ने लोगों को जमकर डांटा. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दो लड़कियों ने पूरी घटना सुनाई।

लड़कियों ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी करके बाहर निकल रही थीं, तभी वहां मौजूद लड़कों के एक ग्रुप ने उनका ‘रेट’ पूछा। इसके बाद लड़कियां हंगामा करने लगीं, बवाल बढ़ता देख लड़के भागने लगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दो लड़कियों ने पूरा आपबीती बताई। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्‍ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।


 

Post a Comment

0 Comments