इस आइलैंड पर सिर्फ 80 रुपये में आप खरीद सकते हैं घर!

 मौजूदा समय में रोज महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आम आदमी के लिए घर खरीदना आसान काम नहीं है। आमतौर पर शहर में घर खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। बदले में मिलता भी है तो दो कमरों का मकान।


आलीश घर खरीदने के लिए आम आदमी के लिए यह सपना हकीकत में बदलना टेढ़ी खीर जैसा होता है। लेकिन अगर आप आलीशान घर खरीदने की हसरत रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जहां आपको घर खरीदने के लिए लाखों नहीं खर्च करने पड़ेंगें। आसान दो शर्तों को मानना होगा और थोड़ी जेब ढीली करनी होगी और मकान आपका हो जाएगा।

दरअसल ऐसा संभव है इटली के एक शहर सामबुका में। आपको यहां घर खरीदने के लिए महज 1 यूरो (80 रुपए )खर्च करने पड़ेंगे। अब अगर आपने घर खरीदने की हसरत पाली है तो यह सपना पूरा होने वाला है।लाल रंग के अंगूर की खेती के लिए मशहूर यह शहर अपनी सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रख्यात है। शांत वातावरण और फल फूल से सजे मकान यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इससे पहले की आप घर खरीदने के सपने पर विचार कर रहे हो।

आपको दो शर्तों को भी जान लेना चाहिए। पहली शर्त के मुताबिक, घर खरीदने के तीन साल के अंदर ही इसे रेनोवेट करना होगा। और दूसरी शर्त के अनुसार आपको घर खरीदने के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट करना होगा। सिक्योरिटी डिपाजिट में आपको स्थानीय प्रशासन के पास 5 हजार यूरो यानी लगभग 4 लाख 4 हजार रुपए की रकम जमा करानी पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments