सपा 5 को उ.प्र. में तहसीलस्तर पर निकालेगी ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त 2021 को प्रत्येक जनपद की तहसीलस्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।

बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध यह साइकिल यात्रा चलेगी।

जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। लखनऊ के गोमतीनगर, स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क समाजवादी सरकार में विकसित किया गया था।

Post a Comment

0 Comments