बेटी से छेड़छाड़, परेशान पिता ने की हत्या कर युवक का शव दफनाया

जांजगीर। अड़भार चौकी क्षेत्र में बेटी से की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर एक पिता ने फिल्मी स्टाईल में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को दफन कर दिया। इस मामलें में 39 दिनों बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने आरोपी  पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार अड़भार चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक द्वारा लगातार एक लड़की से छेड़छाड़ किया जा रहा था जिसकी जानकारी लड़की ने अपने पिता को दी थी। इस बात को लेकर लड़की का पिता युवक से काफी नाराज था। इस बीच उसे जानकारी मिली कि युवक ने उसकी बेटी के साथ एक बार फि र छेड़छाड़ की है, इसके बाद तो उसने जैसे आपना आपा खो दिया। आरोपी ने युवक की हत्या कर उसके शव को दफन कर दिया था। इधर युवक के लापता होने के बाद उसके परिजन युवक को ढ़ूंढऩे का दवाब पुलिस पर बना रहे थे। काफी दिनों बाद भी जब युवक का पता नही चला तो युवक का पता बताने वाले के लिए 5 हजार का इनाम की भी घोषणा की गई।

इसी दौरान मामलें की जांच कर रही पुलिस को अहम मिले। पुलिस को युवक द्वारा ेछेड़छाड़ करने की जानकारी मिली जिसपर पुलिस ने मामलें में लड़की तथा उसके पिता से पुछताछ भी किंतु उनके द्वारा पुलिस को लगातार गुमराह किया जाता रहा। किंतु पुलिस को सफलता मिल ही ंगई और 39 दिनों से लापता युवक के बारे में जब जानकारी मिली तो सबके होश उड़ गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि बेटी से छेड़छाड़ के बाद युवती के पिता ने आरोपी की हत्या कर उसके शव को दफ न कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बिल्कुल अजय देवगन की दृश्यम फिल्म की तरह अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को मारकर दफना दिया था।

Post a Comment

0 Comments