तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने महिला से किया रेप, पुलिस ने तांत्रिक के एक साथी को किया गिरफ्तार

मथुरा। बरसाना के निकटवर्ती गांव में एक तांत्रिक ने झाडफूंक के नाम पर महिला से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। 

आरोपी तांत्रिक घटना करने के बाद गांव से फरार हो गया। पीडिता की शिकायत पर थाना बरसाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। त्वरित कार्रवाही करते हुए तांत्रिक के एक साथ की पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस का कहना है कि पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जल्द ही तांत्रित को भी पकड लिया जाएगा। तांत्रिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

भरतपुर के गांव नगला बंडा का रहने वाला तांत्रिक नरेंद्र पुत्र दरब सिंह अपने साथ दिल्ली निवासी संदीप तोमर को लेकर गांव में आया था। वह गांव में रहने लगा और ग्रामीणों में विश्वास पैदा कर गांव वालों का झाडफूंक करने लगा। इस बीच गांव की महिला उसको दिखाने आई। तांत्रिक ने रात के समय महिला का इलाज करने की बात कही। उसके बाद महिला रात्रि में तांत्रिक के पास गई तो तांत्रिक ने महिला से बलात्कार कर दिया। बलात्कार करने के बाद तांत्रिक भाग गया। पीड़ित महिला ने अपने घर वालों को तांत्रिक के द्वारा किये कृत्य की बात बताई तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने उसका एक साथी को पकड़ लिया। भागे तांत्रिक को पकडने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments