शादी का झांसा, 4 साल रेप व अप्राकृतिक कृत्य

कोरबा। अटल आवास निवासी एक महिला पति से तलाक लेने के बाद 2 बच्चों के साथ अलग रहती है। महिला की पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय रूपेश चौहान से थी, जो उससे बातचीत करता था।

4 साल पहले उसने महिला को शादी करने और दोनों बच्चों को अपनाने की बात कहते हुए प्रेमजाल में फंसाया। वह कुछ दिन पहले तक महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। महिला के सारे जेवर लेकर गिरवी रख दिया। वहीं उसकी जमापूंजी भी पीने-खाने में उड़ा दिया। बाद में वह महिला से शादी नहीं करने की बात कहते हुए लड़ाई करने लगा। तब महिला ने उसके खिलाफ  रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments