आगरा और मथुरा के लिए 395 परियोजनाओं का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

आगरा। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सर्किट हाउस पहुँचे। जहां उन्होंने आगरा और मथुरा के लिए करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 395 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में अधिकतम ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले कोरोना महामारी में मृत्यु प्राप्त होने वाले लोगों के लिए संवेदना प्रकट की। साथ ही जनता से कोरोना गाइडलाइंस के पालन करने की अपील भी की।

इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को काफ़ी सुविधा होगी। सभी गांव को भविष्य में नेशनल हाइवे से जोड़ने का हमारा प्रयास रहेगा।

चुनावों पर बोले उपमुख्यमंत्री
आगामी विधानसभा चुनावों में हम आने कार्य काल मे किये गए कार्यों को लेकर जनता से वोट मागेंगे। हमारी पार्टी 2022 में 300 से भी अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।

संवाद: दानिश उमरी

Post a Comment

0 Comments