PUBG पर हुई मुहब्बत, बिहार से यूपी आयी लड़की, लेकिन फिर हुआ ऐसा...

शामली। पबजी गेम खेलते समय एक लड़का और लड़की दोस्त बन गए। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। दोनों की शादी के लिए परिजन राजी नहीं हुए तो लड़के ने आत्महत्या कर ली।

युवती शादी का सपना लेकर बिहार से यूपी पहुंची। लड़की को अपने घर में देख लड़के के परिजन हैरान रह गए। लड़की के दूसरे समुदाय से होने के कारण लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। 

उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और उसके वहां होने की खबर दी। जिसके बाद लड़की के परिजन वहां पहुंचे और उसे अपने साथ बिहार ले गए। यह बात प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Post a Comment

0 Comments