अपने जन्मदिन पर स्मृति ईरानी का ट्विटर पर फॉलोबैक पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष गदगद

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी से ट्विटर पर फॉलो बैक मिलने को भाजपा के मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने अविस्मरणीय क्षण बताया है।महेंद्र मिश्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज लोकप्रिय सांसद दीदी स्मृति ईरानी जी ने आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर पर फोलोबैक प्रदान किया है।इसको लेकर महेंद्र मिश्र ने सांसद स्मृति ईरानी का आभार जताया है।

बता दे कि मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के पूरे पंडा रंजीतपुर गाँव निवासी महेंद्र मिश्र भारतीय जनता पार्टी से मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष है। मंडल अध्यक्ष ने मङ्गलवार को अपने गांव में महेंद्र ने पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर मंडल अध्यक्ष को शुभकामना सन्देश देने का दौर लगातार जारी रहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि मंगलवार को मैंने अपने परिवार के साथ गांव में पौध रोपण किया गया। उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन साथी है।कोरोना काल की दूसरी लहर को देखते हुए मैनें सादगी के साथ मनाया।हमें ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments