शेयर बाजार धड़ाम: जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला।  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ किया। आज 641 शेयरों में तेजी आई, 826 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डी, नेस्ले, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़ बाकी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। वहीं निफ्टी टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सिप्ला और ब्रिटानिया प्रमुख हैं, जबकि टाइटन, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और रिलायंस नुकसान के साथ टॉप लूजर की लिस्ट में हैं।
वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 185.51 अंक नीचे 33,874.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 119.86 अंक नीचे 13,962.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स 241 अंक नीचे 28,812 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 28 अंकों की गिरावट के साथ 3,446 पर आ गया है।  हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 450 अंक नीचे 28,225 पर कारोबार कर रहा है। 
बताते चलें कि शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 983.58 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन तेजी से बढऩे और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा था। सूचकांक 1.98 फीसदी का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 फीसदी टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ। 

Post a Comment

0 Comments