पेट्रोल डीजल के दाम रहे स्थिर, सोने में फिर आई तेजी

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की दाम सोमवार को भी अपरिवर्तित रहे। गौरतलब है की 30 मार्च, 2021 को कीमतें गिरने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतो में  बीते दिनों एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गयी थी। सरकारी तेल कम्पनियो ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 16 और डीजल के दाम में 14 पैसो की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल अब दिल्ली में 90.40 रूपये और डीजल 80.73 रूपये प्रति लीटर मिल रहा है। हालाँकि आज पेट्रोल डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

पेट्रोल डीजल की कीमते अलग अलग राज्यों मेअलग अलग रहती है। वर्तमान में केंद्र लगभग 33 रूपये का टैक्स पेट्रोल डीजल पर ले रहा है, यानी की इसके बाद जो भी कीमत आपके राज्य में है, लगभग उतना कर पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकार ले रही है, और इस वजह से इसकी क़ीमतो मे अलग अलग जगह पर अलग अलग दाम रहते है।

आज सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम में मामूली वृद्धि हुई। इसके साथ, अप्रैल में अब तक सोने की दर अपने चरम पर पहुंच गई है, जिसमें महीने के सभी दिनों में सोने के सभी उत्पाद महंगे ही रहे है। देश में कोरोना के मामलों में तेजी के बीच भारत में इस दौरान शादी के मौसम होने का कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

यदि आप मुंबई में आज 22 कैरेट का सोना खरीद रहे हैं, तो आपको उसके लिए 45,010 रुपये और 24 कैरेट के लिए 46,010 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीँ दिल्ली में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 46,270 रुपये है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के लिए 46,310 रुपये और 24 कैरेट सोने के लिए आपको 49,010 रुपये का भुगतान करना होगा। गौरतलब है की सोने के दाम अलग अलग राज्यों में अलग अलग कर लगाए जाने के वजह से भिन्न रहते है।

Post a Comment

0 Comments