कोरोना की रफ्तार में इजाफा होने से इस राज्य के 8 जिलों में लगा नाईट कर्फ्यू

रायपुर। द्वितीय चरण के कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण चलते जहां प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार 3000 पार हो गई है वहीं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 8 जिलों के कलेक्टरों ने नाईट कफ्र्यू लगा दिया है। इस बार प्रशासन द्वारा जमकर सख्ती बरती जा रही है। दुर्ग जिले सहित 8 जिलों में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति होगी, सुबह 8 से रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालन की अनुमति दी गई है, टेक अवे, इंडोर डायनिंग, होम डिलीवरी रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। राजनांदगांव जिले में भी नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया गया है, यहां रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू रहेगा, रेस्टोरेंट ढाबा खोलने रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी, आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।   

कोरिया जिले में भी कलेक्टर ने नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया है, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू रहेगा, यहां रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद करना होगा, होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट 9 बजे तक खुल सकेगें, अनुशासन तोडऩे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

रायपुर में भी आज से नाइट कफ्र्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ  के कारण अब तक छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कफ्र्यू लागू किया जा चुका है। रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, दुर्ग और सुकमा में नाइट कफ्र्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है। सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

जशपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते नाइट कफ्र्यू लगाया गया है, यहां भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 8 बजे के बाद यहां दुकानें नहीं खुलेंगी, आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 8 बजे के बाद लोग बेवजह नहीं घूम सकेंगे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।  इधर सरगुजा में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आदेश लागू रहेगा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है, कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी किया है।

सूरजपुर जिले में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है, कलेक्टर सूरजपुर ने यह आदेश जारी किए है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लॉकडाउन के विषय पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दुर्ग में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या और पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया। दुर्ग के आंकड़े का हवाला देते हुए उन्होंने कहा अगर, इसी तरह के आंकड़े सामान्य रूप से आते रहे तो लॉकडाउन पर सरकार विचार कर सकती है।  

Post a Comment

0 Comments