अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने रहे लोग

लखनऊ। लखनऊ के मडियांव के गायत्रीनगर में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब दूसरे आदमी के साथ संबंध होने का संदेह हुआ, तो अफसाना (25) को उसके पति ने चाकू से वार करके घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया।

जब रफीक ने अफसाना पर चाकू से हमला किया, तो आसपास के लोगों ने उसकी चीखें सुनीं। खून से लथपथ अफसाना सड़क पर तड़प रही थी। लोग अस्पताल में उसकी मदद करने के बजाय तमाशा देख रहे थे। कोई मदद को आगे नहीं आया।

Post a Comment

0 Comments