साल का आखिरी दिन हुआ सबसे सर्द, उत्तर भारत में शीतलहर जारी

नई दिल्ली। डीवीएनए

साल 2020 का आखिरी दिन सबसे से सर्द दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में कड़के कह ठंड पड़ रही है।

ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि नए साल से एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इसका मुख्य कारण है कि मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम केसाथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई।

Post a Comment

0 Comments