चाकू की नोक से यहां मसाज करवाने आते हैं लोग, जोखिम में डालते हैं अपनी जान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चंद पलों के सुकून के लिए लोग क्या कुछ नहीं करने को तैयार रहते हैं। खाने-पीने में बदलाव के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करते हैं। चंद पलों के सुकून के लिए लोग अब हजारों रुपए खर्च करने से भी नहीं कतराते हैं।
खुद को फ्रेश करने के लिए लोग कई तरह की मसाज का सहारा भी लेते हैं। कई तरह की अजीबोगरीब मसाज के बाद अब एक नई मसाज चलन में आई है। ये मसाज अजीबोगरीब ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी है. दरअसल, ये मसाज किसी तेल, औजार या हाथों से ना होकर खतरनाक चाकुओं से होती है।
लोग चंद पल का सुकून पाने के लिए इस खतरनाक मसाज को करवाने के लिए हजारों रुपए खर्च करते हैं। ताइवान में मसाज का यह तरीका काफी प्रचलित हो रहा है। यहां पिछले 30 सालों से ह्सियाओ मेई फांग नाम की महिला चाकू से मसाज दे रही है।
फांग ने बताया कि “मसाज करने का यह तरीका 2500 साल पुराना है जो मूलत: चीन की देन है. हालांकि, उन्होंने इसे करने का नया तरीका खोजा है। इसमें वो एक की जगह दो चाकुओं/गंडासे का इस्तेमाल करती हैं। इस मसाज के जरिए व्यक्ति के अंदर मौजूद ऊर्जा में परिवर्तन होता है और शरीर हल्का महसूस होता है।

Post a Comment

0 Comments